फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पंचायत के हर वार्ड में कुएं, तीसरे दिन हो रही पानी की आपूर्ति

Thu, 02 Apr 2026 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
पलपल पंचायत में बना श्मशानघाट। संवाद
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की पलपल पंचायत में पांच वर्ष के भीतर हर वार्ड में विकास हुआ, लेकिन पंचायत में पानी की समस्या का हल नहीं हो पाया। पंचायत के हर वार्ड में तीसरे दिन पानी की सप्लाई होती है।
विज्ञापन

पंचायत में करीब 40 स्ट्रीट लाइटें लगी हैं, जिनमें से आधी बंद हैं। हालांकि समस्या के हल के लिए हर वार्ड में कुएं बनाए गए हैं, लेकिन समस्या का स्थायी हल नहीं हो पाया है। 2020 में धिरड़ से अलग होकर पलपल पंचायत बनी थी। पंचायत के पांच वार्ड हैं, जिनमें करीब 1175 आबादी है।

पंचायत घर के निर्माण पर एक करोड़ 14 लाख रुपये खर्च किया जा रहा है। पंचायत घर में हॉल सहित अन्य सुविधाएं भी हैं। एक से दो महीने के भीतर भवन का निर्माण पूरा हो जाएगा। पंचायत में आंबेडकर भवन, जंजघर और सराये भवन हैं। पलपल और बैलग गांव में पुलिया का निर्माण प्रस्तावित है। वहीं, तीन से चार संपर्क मार्गों का निर्माण प्रस्तावित है। पांच वर्ष पहले हुए चुनाव में जोगिंद्र राणा ने 127 मत से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन



यह हुआ पंचायत में विकास

पंचायत में पांच साल में करीब 50 लाख रुपये संपर्क मार्गों के निर्माण पर खर्च हुए। बैलग गांव में संपर्क रास्ता बनाया गया। चैक डैम का निर्माण किया गया है। गांव नगरोटा-1 और नगरोटा-दो में श्मशानघाट बनाए गए। नगरोटा-दो गांव में लकड़ी रखने के लिए कमरा बनाया जाएगा। कुएं के साथ-साथ वर्षाशालिका बनाई गई। करीब 20 लाख रुपये यहां पर खर्च हुए। वहीं, आठ लाख रुपये से लोक मित्र केंद्र और शौचालय का निर्माण हुआ।



यह कार्य अभी अधूरे

-पंचायत घर का निर्माण अधूरा।

-बैलग गांव नहीं जुड़ पाया मुख्य सड़क से

-पंचायत में पानी की समस्या का नहीं हुआ हल



यह कार्य हुए पूरे

-लोक मित्र और शौचालय का निर्माण

-कई वार्डों में लगाईं रिटेनिंग वॉल

-जंजघर की मरम्मत और एक कमरे का हुआ निर्माण



इस बार ग्रामीणों की मुख्य मांगें

-बैलग और नगरोटा गांव को आदर्श गांव बनाया जाए

-लावारिस पशुओं की समस्या का संपूर्ण समाधान हो

-संपूर्ण पंचायत में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएं

-पंचायत में रोजाना हो पानी की आपूर्ति




मनरेगा के तहत हुआ खर्च

मनरेगा के तहत 80 लाख रुपये खर्च हुए हैं। पंचायत ने करीब 15 हजार कार्य दिवस सृजित किए।



-
पांच सालों में वादे से अधिक काम किए हैं। हर वार्ड में कोई न कोई भवन बना है। हर वार्ड में एक समान विकास किया गया है। संपर्क मार्गों पर अधिक खर्च हुआ। -जोगिंद्र राणा, पूर्व पंचायत प्रधान, पलपल पंचायत



पंचायत में काफी विकास हुआ है। हर वार्ड में कुएं बनाए हैं। पानी की समस्या को हल करने का प्रयास किया गया है। -विनोद सोनी, पूर्व उपप्रधान, पलपल पंचायत

पलपल पंचायत में बना श्मशानघाट। संवाद

पलपल पंचायत में बना श्मशानघाट। संवाद

पलपल पंचायत में बना श्मशानघाट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें