फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में छह गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा(हमीरपुर)। तेज रफ्तार बाइकों की आमन-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार मां बेटी समेत छह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें तीन परीक्षार्थी शामिल हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला फत्तेपुर निवासी दीपक (22)पुत्र बच्चीलाल, लक्ष्मी (20)पुत्री अमरनाथ, रजनी (40)पत्नी अमरनाथ बाइक से एक वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। वहीं दूसरी तरफ से कुनेहटा निवासी अर्जुन (18) पुत्र राजेंद्र और सुरौली निवासी संजीव (19) पुत्र राजू यादव, अपने साथी योगेश के साथ बिगहना स्थित महाविद्यालय से सेमेस्टर परीक्षा देकर लौट रहे थे। अभी वह बिगहना से आगे बढ़े ही ते तभी कुनेहटा के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। एक बाइक सवार हेलमेट लगाए था जिसके सिर में चोट नहीं आई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई। प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें