फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के दोषी को छह माह की कैद

Wed, 04 Nov 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बड़सर(हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। सब डिवीजन कोर्ट बड़सर की अदालत ने पड़ोसी से मारपीट के आरोपी को दोषी करार देते हुए छह माह की कैद व एक हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर आरोपी को 10 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन


जिला सहायक न्यायवादी प्रवीण कुमार ने बताया कि दोषी पवन कुमार निवासी महारल ने 31 जुलाई 2012 को अपने पड़ोसी के साथ मारपीट की थी। पवन कुमार ने पड़ोसी चिंत राम को उसके आंगन में जाकर पीटा था। मारपीट के दौरान पवन कुमार ने फावड़ा लेकर चिंतराम के सिर पर प्रहार कर दिया। इसके चलते चिंत राम गंभीर घायल हो गया। इसकी शिकायत चिंत राम ने पुलिस थाना बड़सर में दर्ज करवाई।

पुलिस ने दोषी के खिलाफ धारा 451, 323, 504, 427 के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई की। न्यायालय ने पवन कुमार को दोषी करार देते हुए छह माह की कैद और एक हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर दस दिन के अतिरिक्त कारावास होगा। मामले में कुल नौ गवाह अदालत में पेश हुए। मामले की पैरवी जिला सहायक न्यायवादी प्रवीण कुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें