फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सिकरौधा ने मुस्करा को 33 रनों से हराया

Wed, 21 Jan 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। मल्हौंवा (बिहर) गांव में स्व. श्री कालीचरन टी 10 लीग में मंगलवार को सिकरौधा व मुस्करा के बीच मुकाबला हुआ। सिकरौधा ने मुस्करा को 33 रनों से हराया।
विज्ञापन


सिकरौधा के कप्तान अमित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित दस ओवर के मैच में छह विकेट खोकर 108 रन बनाए। शाहरुख ने 4 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 33 बनाए। जवाब में उतरी मुस्करा की टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। मात्र 75 रन बनाए और 33 रनों से मैच हार गई। मुकेश जैसारी ने तीन विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख को दिया गया। टूर्नामेंट के संचालक चंद्र राजपूत बाबा, अंपायर नीरज राजपूत, राजेंद्र यादव, कमेंट्रेटर शिवम गिरि, मानवेंद्र व स्कोरर नीलेश गिरि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें