फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक की चौखट पर बीमार वृद्धा की मौत

विज्ञापन
इंगोहटा गांव की इंडियन बैंक से ई रिक्शा पर वृद्धा के शव को ले जाते परिजन। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। इलाज के लिए रुपये निकालने पुत्रों के साथ बंड़ा गांव की आई एक 80 वर्षीय वृद्धा ने बैंक की चौखट पर दम तोड़ दिया। इंडियन बैंक की शाखा इंगोहटा में चार घंटे इंतजार के बाद उसका दम निकल गया। उधर, शाखा प्रबंधक बोले, सर्वर न आने से भुगतान नहीं हो सका।
विज्ञापन

ग्राम बंड़ा निवासी सत्तीदीन साहू की पत्नी प्यारी (80) के खाते में लगभग 55 हजार रुपये हैं। तबीयत खराब होने पर पुत्र स्वामीदीन व फूलचंद्र उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे। पुत्र स्वामीदीन ने बताया कि पैसा न होने पर मां को लेकर सुबह नौ बजे बैंक आ गए लेकिन दोपहर एक बजे तक पैसा नहीं निकल सका। इस बीच तबीयत बिगड़ने से मां की मौत हो गई। कहा कि यदि रुपये निकल जाते तो शायद वे समय से अस्पताल पहुंच जाते और मां की जान बच जाती।
उधर, बैंक के शाखा प्रबंधक हर्षमणि त्रिपाठी बोले, फार्म जमा कर लिया गया था लेकिन सर्वर न आने से भुगतान नहीं हो सका। बैक में भुगतान न हो पाने से कई गांवों से आए उपभोक्ता भूखे-प्यासे सुबह से शाम तक बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें