फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समायोजन रद्द होने से शिक्षामित्र बेहाल

Wed, 26 Jul 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
बेहोश पड़ी महिला शिक्षामित्र - फोटो : amarujala
विज्ञापन
शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द किए जाने से नाराज शिक्षामित्रों व समायोजित शिक्षकों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी कर बसस्टैंड पर जाम लगाया। धूप तेज होने पर तीन महिला शिक्षामित्र बेहोश होकर सड़क पर गिर गईं। एक शिक्षामित्र को पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। संघ ने निर्णय लिया कि गुरुवार से शिक्षामित्र/समायोजित शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहकर विद्यालयों में तालाबंदी करेंगे।
विज्ञापन



उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के आहृान पर बुधवार को शिक्षामित्र अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। यहां पर गोष्ठी कर पुर्नयाचिका दाखिल किए जाने की बात कही। शिक्षामित्रों ने प्रदेश सरकार से मांग की कि शिक्षकों/शिक्षामित्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए उचित निर्णय ले। इसके बाद शिक्षामित्रों का हुजुम बस स्टैंड तिराहा पहुंचा। जहां तपती धूप के नीचे शिक्षामित्रों सड़क पर बैठ कर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया।

धूप के कारण शिक्षामित्र सरोजनी, संगीता व राजवती बेहोश हो गई। आनन-फानन में तीनों को पानी के छींटे मारे गए। होश आने के बावजूद राजवती उठकर बैठ नहीं पाई। जिस पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। शिक्षामित्रों गुरुवार से बीएसए कार्यालय में धरना शुरू करेंगे।
विज्ञापन


साथ ही कहा कि विद्यालयों में तालाबंदी भी की जाएगी। सभी शिक्षामित्रों/समायोजित शिक्षक सुबह 10 बजे बीएसए कार्यालय परिसर में उपस्थित रहें। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्रा, जिलाध्यक्ष रवींद्र तिवारी, रामऔतार, नीरज बाघेला, रामप्रकाश, रेनू, पुष्पा, अर्चना, ज्ञानवती, संतोष सिंह राजपूत, अनामिका सिंह, महेश कुमार, राजश्री, ललिता, सुनीता, रीता, विनीता, सुधा,अनीता, रामनरेश, नीलम आदि मौजूद रहे।



सीएम को संबोधित ज्ञापन दिया
सरीला (ब्यूरो)। विकासखंड के शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें पुन: विचार याचिका दाखिल किए जाने तथा शिक्षामित्रों के भविष्य को सुरक्षित किए जाने की मांग की। इस मौके पर रामऔतार, कल्पना, किरन, मालती, ममता, करीम आरती, राजेश सहित आधा सैकड़ा शिक्षामित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें