फोटो 02- एचएएमपी 28- कुश्ती के दौरान दांव-पेंच दिखाते पहलवान। संवाद
बिवांर(हमीरपुर)। छानी खुर्द गांव में सोमवार को दंगल का शुभारंभ हुआ। दंगल में क्षेत्र व गैर जनपद से आए नामी-गिरामी पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन दिखाया। इस दौरान लखनऊ के शोएब ने धोबी पछाड़ दांव से बांदा के विवेक को किया चित कर दिया।
दंगल के पहले दिन सोमवार को करीब 21 कुश्तियां हुई। दंगल प्रतियोगिता में सबसे रोमांचक कुश्ती लखनऊ के शोएब और बांदा के विवेक बीच हुई। शोएब ने धोबी पछाड़ दांव मारकर विवेक पहलवान को चारों खाने चित्त कर दिया। इसी प्रकार उपेन्द्र उन्नाव और सुलखान पहलवान के बीच हुई कुश्ती में उपेन्द्र ने कलाजंग दांव लगाकर सुलखान को चित्त कर दिया।
इसी प्रकार धौहल के अमर सिंह ने गोरखपुर के अल्लू को पटकनी दी। गोरखपुर के विजय ने टेढ़ा पहलवान को चित्त किया। कई कुश्तियां बराबरी पर छूटी। इस अवसर पर अमर सिंह (भाऊ), अरुण कुमार वर्मा प्रधान प्रतिनिधि छानी खुर्द ,भारत सिंह यादव प्रधान छानी बुजुर्ग, पूर्व प्रधान धर्म सिंह, बच्चा श्रीवास, गंगा चरण प्रजापति, श्री विलास शिवहरे,अंकित शिवहरे ,शिवाकांत पांडेय, कमलेश आदि मौजूद रहे।