फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: रंगोली प्रतियोगिता में शिवानी अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर। सेवा संकल्प अभियान के तहत लोदीपुर-निवादा स्थित अभिनव प्रज्ञा परास्नातक महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्रा शिवानी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिवमंगल तिवारी ने किया। रंगोली प्रतियोगिता की थीम विकसित भारत और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं रहीं। प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिवानी, साक्षी, रागिनी और अभिलाषा ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र सिंह, बृजेंद्र यादव, अमित श्रीवास्तव, आनंद विश्वकर्मा सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें