फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने किया अर्द्धनग्न प्रदर्शन

Mon, 31 Jul 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
जुलूस निकाल कर नारेबाजी करते शिक्षामित्र। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
आंदोलन के छठवें दिन शिक्षामित्रों ने अर्द्धनग्न होकर मुख्यालय के प्रमुख मार्गों में जुलूस निकाला और केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


इसके बाद 10 मिनट तक बस स्टैंड तिराहे पर सांकेतिक जाम लगाया। प्रदर्शन के दौरान एक शिक्षामित्र अर्चना बेहोश गई। बेहोश हुई शिक्षामित्र को लेकर दो लोगों ने नाटक करने की बात कही तो महिला शिक्षामित्रों ने उनकी चप्पल से पिटाई कर दी।  


शिक्षामित्र से समायोजित हुए शिक्षकों का आंदोलन बीएसए कार्यालय में जारी है। सुबह से शुरू हुआ धरना दोपहर तीन बजे तक जारी रहा। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन


इसके बाद शिक्षामित्रों ने अर्द्धनग्न होकर जुलूस निकाला। जुलूस सुभाष बाजार से श्रीविद्या मंदिर होता हुआ बस स्टैंड पहुंचा। जहां उन्होंने 10 मिनट का सांकेतिक जाम लगाया। इस दौरान काफी वाहन जाम में फंसे रहे।

इसके बाद शिक्षामित्रों ने कलक्ट्रेट जाकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जाम के बाद जब शिक्षामित्र कलक्ट्रेट के अंदर प्रवेश कर रहे थे तभी एक शिक्षामित्र बेहोश हो गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने मखौल उड़ाते हुए कहा कि बेहोश होने का नाटक करना बंद करो।
विज्ञापन


यह बात सुन अन्य महिला शिक्षामित्रों ने उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। इसी के कुछ देर बाद एक और टाइपिस्ट ने फब्तियां कस दी जिससे उससे भी नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें