फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: 1.38 करोड़ रुपये से सात तालाबों का होगा जीर्णोद्धार

Mon, 19 Jan 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। विकासखंड सुमेरपुर के सात गांवों के सात तालाबों का राष्ट्रीय पेयजल ग्रामीण कार्यक्रम के तहत लघु सिंचाई विभाग जीर्णोद्धार कराएगा। इस कार्य में करीब 1.38 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल और सिंचाई की समस्या का समाधान होगा और जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


जिले में सुमेरपुर ब्लॉक के सात गांवों में राष्ट्रीय पेयजल ग्रामीण कार्यक्रम के तहत सात तालाबों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इनमें 17.54 लाख रुपये से टेढ़ा गांव स्थिति नरहबाबा तालाब, 18.71 लाख से ललपुरा गांव स्थिति चरनदास तालाब, 16.50 लाख से प्रमोद तालाब पौथिया, 19.75 लाख से पारा रैपुरा गांव के गाटेबाबा तालाब का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इसी प्रकार बांक गांव स्थिति बड़ा तालाब में 20.69 लाख, खेरापति तालाब पलरा 26.80 लाख और पाथामाई तालाब मवईजार का 18 लाख की लागत से जीर्णोद्धार कराया जाना है।

लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता संतोष अग्रवाल ने बताया कि सात तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए निविदाएं निकाली गई हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें