फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खियों के हमले में सात घायल

Tue, 01 Nov 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
राठ में मधुमक्खियों से घायल अस्पताल में भर्ती। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कोतवाली के कैंथा गांव में दिवारी नृत्य के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस हमले में मधुमक्खियों ने सैकड़ों ग्रामीणों को काटा। हमले से भगदड़ मच गई। जिसमें घायल सात लोग ज्यादा घायल हुए हैं। उन्हें सीएचसी लाया गया है। बताया जा रहा है कि किसी ने बरगद के पेड़ के नीचे धुआं कर दिया जिससे मधुमक्खियां भड़क गईं।
विज्ञापन


रविवार की सुबह परेवा पर गांव में मौनिया निकाले जा रहे थे। गांव के बाहर यज्ञशाला के पास दिवारी नृत्य चल रहा था। यज्ञशाला के पास लगे एक बरगद के पेड़ पर रखे छत्ते से अचानक मधुमक्खियाें ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। इस हमले से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। अपनी जान बचाने के लिए कोई खेतों में लेट गया तो कोई पास बह रही नदी में कूद गया।

मधुमक्खियों ने सैकड़ों ग्रामीणों को काटा। इस हमले से गांव निवासी रीना पुत्री राममिलन, तुलाराम पुत्र हरचरन, रमाकांती पुत्री गयादीन, संगीता पुत्री धनसिंह, गांव के चौकीदार अच्छेलाल की पुत्री रोहिणी, पुत्र संदीप घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें