फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बारिश से 18 गांवों में तिल की फसल नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो30एचएएमपी 06- विदोखर मौजे में तिल की फसल के खेत में भरा बारिश का पानी। किसान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। पिछले एक पखवाड़े से लगातार बारिश ने खरीफ की तिल की फसल पर कहर बरपाया है। ब्लॉक के पश्चिमी क्षेत्र के करीब 18 गांवों में भारी बारिश से खेतों में जलभराव हो गया है। किसानों ने पांच करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान जताया है।
लगातार बारिश से इंगोहटा, बिदोखर पुरई, पलरा सहित कई गांवों के खेत पानी से लबालब हैं। बिदोखर पुरई के उदयभान यादव और पलरा के इंद्रपाल यादव समेत अन्य गांवों के किसानों का कहना है कि तिल की फसल जलभराव सहन नहीं कर पाती। पानी भरने से फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। किसानों के अनुसार करीब एक एकड़ में पांच हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेता संतोष सिंह और दुलीचंद विश्वकर्मा ने प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है। तकनीकी सहायक अजित कुमार शुक्ला ने बताया कि तिल की फसल वाले खेतों में जलभराव नहीं होना चाहिए। लगातार पानी भरा रहने से फसल नष्ट हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें