फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के आश्वासन पर अनशन समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। 25 अगस्त से कलक्ट्रेट परिसर के गोल चबूतरे पर पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग को लेकर हो रहे अनशन को सदर एसडीएम संजीव कुमार शाक्य के आश्वासन पर खत्म करा दिया गया। देवगांव निवासी मणि भूषण, शिवमिलन, आशाराम, राममिलन, लेखराम, उदयभान, इलियास, राममोहन, रघुनंदन, अलखराम, रामप्रकाश, रामकुमार, रामनरेश आदि ने बताया करीब 20 वर्ष पूर्व प्रधान ने ग्राम समाज की जमीन पर पट्टे आवंटित किए थे, पर आज तक उन्हें कब्जा नहीं मिला है।
विज्ञापन

अधिकारियों को शिकायती पत्र देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। मजबूर होकर आमरण अनशन करना पड़ा। एसडीएम ने एक सप्ताह के अंदर समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है। उधर शिव सेना के प्रदेश उपप्रमुख महंत रतन ब्रह्मचारी के प्रयास से रास्ते में अवैध कब्जे के मामले में गुरदहा निवासी टंटी वर्मा का अनशन एसडीएम मौदहा के कहने पर समाप्त कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें