फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पिटाई से घायल कबाड़ी की इलाज के दौरान मौत

Sun, 02 Nov 2025 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर/कुरारा। प्लाट के विवाद में रिश्तेदारों की पिटाई के घायल कबाड़ी की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल ने मौत के एक दिन पहले (शुक्रवार) को कुरारा थाने में दोनों के खिलाफ शुक्रवार को मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मौत के बाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या में मामला तरमीम कर महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुरारा थानाक्षेत्र के चकोठी गांव निवासी रामस्वरूप निराला ने बताया कि उसका चचेरा साला कांशीराम (56) कस्बे के वार्ड नंबर पांच में कबाड़ बीनकर जीवनयापन करता था। कस्बा निवासी कांशीराम व उसके भतीजे सुरेश के नाम एक प्लॉट था। इसे 23 जून 2025 को दोनों ने कस्बा निवासी राजेश कुमारी पत्नी रामप्रकाश को 10 लाख रुपये में बेचा था। लिखा पढ़ी के बाद भतीजे को राजेश कुमारी ने रुपये दिए और कांशीराम को चेक से भुगतान करने का आश्वासन दिया। लेकिन बाद में भुगतान न किए जाने पर कुछ दिन बाद कांशीराम ने सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर किया।
इसमें राजेश कुमारी, रामप्रकाश और भतीजे सुरेश को प्रतिवादी बनाया। इसी विवाद को लेकर तीन दिन पहले कांशीराम को धमकाया गया कि वह केस वापस ले ले, नहीं तो चोरी का केस लगवा दिया जाएगा या जान से मार दिया जाएगा। बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे अनिता पत्नी सुरेश और राजेश कुमारी पत्नी रामप्रकाश ने कांशीराम को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। गंभीर हालत में परिजन उसे कुरारा सीएचसी ले गए। जहां से शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। शनिवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही और देरी से इलाज शुरू होने के कारण उसकी मौत हुई।
विज्ञापन

कुरारा थाना प्रभारी रामआसरे सरोज ने बताया कि दोनों पक्षों में प्लाॅट बिक्री को लेकर विवाद था। महिलाओं ने पहले कांशीराम पर चोरी का आरोप लगाया था। घटना के बाद दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पहले से मारपीट की रिपाेर्ट दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें