फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: त्रिफालघाट से पठानकोट वाया लदरौर पट्टा बस बहाल

Sun, 02 Nov 2025 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। एचआरटीसी पठानकोट डिपो की त्रिफालघाट से पठानकोट वाया लदरौर बस सेवा बहाल हो गई है। बस सेवा बहाल होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली है। बस बहाल होने पर यात्रियों ने निगम प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। पठानकोट डिपो की बस सुबह 6:40 बजे पट्टा से पठानकोट के लिए जाती थी। वहीं, वापसी पर 2:00 बजे भोटा से त्रिफालघाट के लिए निकलती थी। बस सेवा बंद होने के कारण यात्रियों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा था। यह समस्या करीब एक महीने तक रही। काफी यात्री इस बस सेवा का प्रयोग करते थे। यात्री इस बस सेवा को पुन: बहाल करने की मांग कर रहे थे। यात्रियों में अमन, रवि, प्रकाश आदि ने बताया कि इस बस का प्रयोग करने से यात्रियों को बड़े शहरों के लिए बस लेने में दिक्कत नहीं होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें