फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: आरा मशीन सील, दो लाइसेंस निलंबित

Tue, 20 Jan 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (इमीरपुर)। कस्बे में लव जिहाद, धर्मांतरण और गैंगरेप के मामलों के बाद प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। वन विभाग ने आरोपियों की आरा मशीन सील कर दी, वहीं मंडी परिषद ने लकड़ी कारोबार के दो लाइसेंस निलंबित कर दिए।
विज्ञापन

मंडी सचिव ब्रजेश कुमार निगम ने बताया कि मौलाना खान के पिता लल्लू भाईजान एवं उनकी छोटी बहू बुलबुल के नाम पर लकड़ी का कारोबार करने के लाइसेंस मंडी से दिए गए थे। दोनों लाइसेंस मंडी के सभापति एसडीएम सदर के निर्देश पर निलंबित कर दिया गया है।
लव जिहाद, धर्मांतरण का दबाव, गैंगरेप के आरोपी के पूर्वजों का कारोबार एक आटा चक्की एवं आरा मशीन से शुरू हुआ था। मौलाना खान के पिता लल्लू भाईजान के समय तक यह कारोबार आरा मशीन और लकड़ी की छोटी-मोटी खरीद फरोख्त तक सीमित रहा। वर्ष 2000 के दशक में मौलाना खान राजनीति में आए और बसपा से नजदीकियां बनीं। वर्ष 2007 में बसपा की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नसीमुद्दीन के करीबी रहे।
विज्ञापन

इस दौरान अंधाधुंध अवैध कटान से अकूत दौलत जुटाई और इसको सीधे मौरंग खदानों में लगा दिया। महज कुछ ही वर्षों में अरबपति हो गया। इसके बाद कस्बा सहित मौदहा, और आसपास के गांव में करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्तियां खरीदी। आज भी मौरंग के व्यवसाय से जुड़ा हुआ है।
इस घटना के बाद प्रशासन ने लकड़ी के कारोबार पर पूरी तरह से शिकंजा कर दिया है। लेकिन अन्य कारोबार पर अभी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। प्रशासन मौलाना खान की संपत्तियों का ब्योरा जुटाने में लगा हुआ है। सूत्रों का दावा है कि प्रशासन ने एक टीम बनाकर संपत्ति का ब्योरा तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें