फोटो 24 एचएएमपी 31- राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में बास्केटबॉल खेलते खिलाड़ी। संवाद
हमीरपुर। जिला खेल कार्यालय की ओर से शनिवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर बालक बास्केटबॉल चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभाग लेने वाले आठ बालक खिलाड़ियों में दो का चयन मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए किया गया है।
सुबह 11 बजे से आयोजित चयन ट्रायल में सौरभ पाल और आदित्य सिंह का चयन किया गया। उप क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि दोनों खिलाड़ी आगामी 26 अक्तूबर को सुबह 11 बजे राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम चित्रकूट में आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। बताया कि चयन प्रक्रिया क्षेत्रीय खेल कार्यालय चित्रकूटधाम मंडल के निर्देशों के क्रम में कराई गई। उप क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि सीनियर महिला वर्ग के हैंडबॉल व सीनियर पुरुष वर्ग के फुटबॉल के लिए एक भी खिलाड़ी नहीं आने से शनिवार को ट्रायल नहीं हो सका है।