फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवनीश अध्यक्ष, आरती वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुनीं गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। तहसील सभागार में लेखपाल संघ उपशाखा राठ की निर्वाचन प्रक्रिया हुई। जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। निर्वाचन अधिकारी, जिला लेखा निरीक्षक अवनीश कुमार ने बताया अध्यक्ष पद पर योगेंद्र प्रसाद व वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरती गुप्ता चुनीं गईं।
विज्ञापन

इसी प्रकार कनिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, सचिव प्रिंस यादव, उपसचिव अभिषेक त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता व आडीटर रामनाथ कुशवाहा को चुना गया है।
वहीं अरिमर्दन सिंह राजपूत को संगठन का संरक्षक नियुक्त किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक, लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव व जिला सचिव रमेशचंद्र कुशवाहा रहे। चुनाव के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें