फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सिर पर डीजे साउंड गिरने से घायल सफाईकर्मी की मौत

Sun, 01 Mar 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। स्पीड ब्रेकर में ट्रैक्टर-ट्रॉली उछलने से बैठे सफाई कर्मी के सिर पर डीजे का साउंड बॉक्स गिर गया। सिर पर गंभीर चोट आने से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। शनिवार सुबह को घायल सफाईकर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

बिवांर थानाक्षेत्र के बिगहना गांव निवासी राजा (55) 26 फरवरी को नरायच गांव निवासी अपने मित्र रामविलास के साथ एक शादी समारोह में ग्राम छिरका गया था। दोनों लोग ट्रैक्टर की ट्राॅली में पीछे बैठे हुए थे। गांव की गली में बने ब्रेकर में ट्रैक्टर गुजरने में तेजी से झटका लगा इससे बगल में रखा वजनी डीजे साउंड राजा के सिर पर गिरा। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी रामविलास ने ग्रामीणों की मदद घायल उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। शनिवार सुबह को घायल राजा की हालत बिगड़ गई, परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजा ग्राम मुटनी में सफाई कर्मी के पद पर तैनात था। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी चंद्रशेखर गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें