फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हर्षोल्लास से मनाई संत रविदास की जयंती, निकाली शोभायात्रा

Mon, 02 Feb 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। रविवार को कस्बे में संत रविदास की जयंती हर्षोल्लास के बीच मनाई गई। उनके अनुयायियों ने भव्य शोभायात्रा निकालकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन

शोभायात्रा में महापुरुषों की झांकियां, दीवारी नृत्य मंडलियां, घोड़े, ढोल-नगाड़े मुख्य आकर्षण रहे। बड़ी संख्या में महिलाएं-पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में नाचते-गाते यात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से गुजरकर मीरा तालाब के निकट अंबेडकर पार्क में संपन्न हुई।
पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने संत रविदास के महान विचारों पर प्रकाश डाला। शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें