हमीरपुर। एमएलसी कोटे से टिकरौली गांव में करीब 180 मीटर सीसी सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन में दर्ज कराई है।
टिकरौली गांव में 5.5 लाख रुपये की लागत से 180 मीटर सीसी सड़क का निर्माण कार्य मुख्य सड़क से खदरा बाबा आश्रम तक बनाई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था मानक के अनुरूप कार्य नहीं करा रही है। जिसकी शिकायत उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई है। गांव निवासी बीडीसी प्रतिनिधि राजू पाल ने बताया कि एस्टीमेट के मुताबिक मैटेरियल नहीं लगाया जा रहा है। वहीं दोनों साइडों में एजिंग में लगने वाली ईटों को बिना चुनाई किए ही लगाया जा रहा है। पानी की तराई भी ठीक ढंग से नहीं कराई जा रही है। इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई है। वहीं ठेकेदार अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि सारे आरोप निराधार हैं। इस्टीमेट के मुताबिक 4-1 का मसाला लगवाया जा रहा है।