फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हरियाणा के रिंकू ने कानपुर के सौरभ को दी पटकनी

विज्ञापन
फोटो 05 एचएएमपी 28- बिहूनी गांव के दंगल में दांव पेंच दिखाते पहलवान। संवाद - फोटो : एक साथ तीन शव आने से गांव में गूंजा करूण रूदन
विज्ञापन
गहरौली (हमीरपुर)। बिहूनी गांव में आयोजित दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को लगभग 18 से अधिक पहलवानों की जोड़ियों ने अपने दांवपेच आजमाए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में हरियाणा के पहलवान रिंकू ने कानपुर के सौरभ को कलाजंग दांव लगाकर पटकनी दी। रायबरेली के बादल ने जालौन के विकास को धोबी पछाड़ दांव से चित्त किया तो दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। जालौन के श्याम खरेला ने राजस्थान के लुआ पहलवान को पटकनी देकर दर्शकों की जमकर तालियां बटोरी। अयोध्या के लक्ष्मण दास और आशिक खलीपार के बीच हुए कुश्ती के रोमांचक मुकाबले ने दर्शकों का मन मोह लिया। महिला पहलवानों की कुश्ती में हरियाणा की कोमल पहलवान ने अजय फैजापुर को पटकनी दी। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भरत अनुरागी विधायक प्रतिनिधि राठभरत अनुरागी, जनक राजपूत इंजी धर्मेन्द्र सक्सेना, डॉ अजीत राजपूत, महेश अनुरागी, संजय प्रजापति, अंकुर तिवारी, अनिल खटीक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें