हमीरपुर। आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता के आदेशानुसार जनपद में एनपीके उर्वरकों की दरों में संशोधन किया गया है। किसानों को संशोधित दरों पर ही उर्वरक खरीदने तथा विक्रेताओं को निर्धारित दरों पर बिक्री के निर्देश दिए गए हैं।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरिशंकर ने बताया कि एनपीके (10:26:26) एवं एनपीके (12:32:16) उर्वरकों का अधिकतम खुदरा मूल्य 2,450 रुपये तथा एनपीके (20:20:0:13) का अधिकतम मूल्य 2,100 रुपये निर्धारित किया गया है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि उर्वरक खरीदते समय बोरी पर अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य अवश्य जांचें। खरीदारी के बाद विक्रेता से पक्का बिल भी प्राप्त करें जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता होने पर शिकायत की जा सके।