मुख्यालय में पोस्टमार्टम हाउस में गुमसुम खड़े परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
थानाक्षेत्र के मिहुना गांव में शुक्रवार देर शाम खेतों से लौट रहा किसान रास्ते में ही गश खाकर गिर गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया। लेकिन, किसान ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।मिहुना गांव निवासी राजाराम (42) पुत्र
महरजवा साहू शुक्र वार की शाम को बारिश के बाद खेतों में फसल देखने गया था। लेकिन, वापस आते समय वह रास्ते में ही अचेत हो कर गिर पड़ा। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। पतारा पहुंचते ही किसान ने दम तोड़ दिया। जिस
पर उसे गांव वापस ले आए। किसान के पुत्र दीपक ने बताया कि उसके पिता ने 50 हजार का केसीसी कार्ड बनवा रखा है। बारिश होने के बाद फसल खराब होने से उनकी हालत बिगड़ गई और हार्टअटैक पड़ा गया। जिससे उनकी मौत हो गई। बताया कि वह तीन भाई व एक बहन है। पत्नी सुनीता का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।