फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्मिकों को चार से मिलेगा ईवीएम प्रशिक्षण

Sat, 28 Jan 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
चुनाव
विज्ञापन
 विधानसभा चुनाव में मतदान कराने वाले कार्मिकों को चार फरवरी से प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण दो पालियों में दो कालेजों में होगा। इसमें 2150 कर्मचारी ईवीएम व सामान्य प्रशिक्षण लेंगे। उधर, चुनाव में तमाम कर्मचारी ड्यूटी कटवाने की जुगत में हैं। निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार
विज्ञापन


सीएमओ की अध्यक्षता में गठित पैनल की जांच के बाद रिपोर्ट प्रेषित करने पर ही ड्यूटी काटे जाने का प्राविधान है। जिले में चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान कराया जाएगा। कार्मिकों की ड्यूटी का काम देख रहे मुख्य विकास अधिकारी एबी सिंह ने बताया कि कार्मिकों को चार से आठ फरवरी तक

प्रशिक्षण दिया जाएगा। कहा कि प्रशिक्षण स्थल कुछेछा स्थित राजकीय महाविद्यालय व मुख्यालय के राजकीय महिला महाविद्यालय क ो रखा गया है। कुछेछा में 1082 कार्मिक प्रशिक्षण लेंगे। वहीं महिला महाविद्यालय में 1068 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बताया कि प्रशिक्षण दो पालियों में
विज्ञापन


होगा। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण में फिलहाल पीठासीन व मतदान अधिकारी शामिल होंगे। बताया कि निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार सीएमओ की अध्यक्षता में गठित चिकित्सकों के पैनल की रिपोर्ट के बाद ही ड्यूटी काटी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें