फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती पर फायर झोंकने वाले दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर) के जरिया थानाक्षेत्र के चंडौत गांव के पास बेतवा नदी पर गुरुवार को पुल पर ममेरे भाई के साथ मौसी के घर जा रही युवती पर फायर झोंकने वाले दो आरोपियों के खिलाफ प्राण घातक हमला करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं। उधर, युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे उरई मेडिकल कॉलेज से कानपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जनपद उरई (जालौन) के गांव सुनैहटा थाना आटा के मंगल सिंह की 18 वर्षीय छोटी पुत्री रीता गुरुवार को अपने ममेरे भाई अनूप निवासी चंडौत हाल निवासी कस्बा सरीला के साथ बाइक से अपनी मौसी के घर कस्बा गोहांड जा रही थी। बेतवा पुल पर अचानक बाइक के पंचर होने पर अनूप ने रीता को पुल से पैदल चंडौत गांव की तरफ आने की बात कहकर बाइक ठीक कराने चला गया।
इसी बीच पीछे से आ रहे दो बाइक सवारों ने उस पर फायर झोंक दिया था। इससे रीता गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसने पुरानी रंजिश में फायर करने का आरोप अपने ही गांव के कुलदीप व ओमप्रकाश पर लगाया था। थाने के उपनिरीक्षक मेवालाल मौर्या ने बताया कि घायल युवती के ममेरे भाई अनूप की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राणघातक हमले का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

आटा थाने में घायल युवती के भाई के विरोध आरोपियों ने छेड़खानी का मामला दर्ज कराया था। उसी मामले में दोनों पक्षों में विवाद चल रहा हैं। यह मामला संदिग्ध लग रहा हैं। उधर घायल युवती की हालत में सुधार न होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें