फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जियो टावर में आग लगने से जनरेटर व मशीनों जलकर हुई बर्बाद, क्षेत्र में नेटवर्क बाधित

विज्ञापन
मौदहा कस्बे के जियो कंपनी के टावर में रखे जनरेटर व मशीन में लगा आग। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
मौदहा में क़स्बा के हुसैनगंज निजामीपुरा में गुरुवार की देर रात जियो कंपनी के टावर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे जनरेटर व मशीनें जलकर बर्बाद हो गईं। इसमें कंपनी को लाखों रुपये की क्षति का अनुमान है। वहीं, क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन

हुसैनगंज निजामीपुरा सहित इलाके में जियो के कमजोर नेटवर्क के चलते कंपनी ने एक माह पूर्व ही टावर की स्थापना कराई थी। इससे क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या का समाधान होने के साथ ही लोगों को बेहद राहत मिली थी। इसी के बाद गुरुवार की देर रात 10 बजे के आसपास टावर के जनरेटर व मशीन रूम धू धू कर जलने लगे।
वहां, मौजूद कुछ लोगों ने शोर कर दिया। इसी बीच दमकल व पुलिस को सूचना दी। टावर कर्मी एक युवक भी वहां आ गया और उसने बिजली की लाइन काट दी और मोहल्ले वालों ने पानी डाल कर आग पर काबू पा लिया। इसी के बाद रात 11 बजे दमकल वहां पहुंची। हालांकि कोतवाल राजेशचंद्र त्रिपाठी सूचना पाते ही दल बल सहित पहुंच गए और आग बुझाने में सहयोगी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें