फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कनेक्शन के नाम पर वसूली, वीडियो वायरल

विज्ञापन
फोटो 31 एचएएमपी 36- कनेक्शन के लिए ऑनलाइन किए गए भुगतान का स्क्रीन शॉट दिखाता शिकायतकर्ता।- स्र
विज्ञापन
गहरौली। जल जीवन मिशन योजना के तहत क्षेत्र में कार्यों की स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अधिकांश गांवों में काम अधूरा पड़ा है, जबकि कई स्थानों पर अब तक कनेक्शन नहीं हो सके हैं। जिन मोहल्लों में कनेक्शन दिए गए हैं वहां भी वर्षों से पानी नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

इसी बीच कनेक्शन के नाम पर डेढ़ से दो हजार रुपये वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
वायरल वीडियो में छूटे हुए कनेक्शन जोड़ने के लिए पहुंचे कर्मियों और उपभोक्ता के बीच बातचीत दिखाई दे रही है। आरोप है कि कनेक्शन करने के एवज में टीम ने ऑनलाइन 1,500 रुपये लिए। मामला सामने आने पर कुछ लोगों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद संबंधित उपभोक्ता ने पैसे वापस मिलने की बात भी स्वीकार की।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रभारी अमित वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। शिकायत की जांच कराई जा रही है और दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें