संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। डेंगू का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बाद भी डेंगू मरीजों में लगातार बढोतरी जारी है। गुरुवार को जिला अस्पताल की आई कुल 26 एलाइजा जांच रिपोर्ट में 14 नए केस मिले हैं। जिससे संख्या बढ़कर 230 हो गई है।
जिले में लगातार डेंगू मरीजों में इजाफा हो रहा है जबकि स्वास्थ्य महकमा संचारी अभियान सहित तमाम प्रयास करने का दावा कर रहा है। इसके बाद भी डेंगू मरीजों में लगातार बढोतरी देखी जा रही है। जो अब तक जांच रिपोर्ट में सबसे अधिक मरीज आज पाए गए हैं। इनमें फतेहपुर जनपद के गंगूपुर निवासी अशोक कुमार (31), सुमेरपुर निवासी भरत (13), कान्हा (18), अवधेश (50), सदर कोतवाली के बरदहा निवासी दीप सिंह (25), कुरारा के शंकरपुर निवासी विकास (15), कानपुर नगर अज्योरी निवासी सुशील (22), सुमेरपुर बड़ा इमिलिया निवासी संजय (23), कुरारा के कुसमरा निवासी हिमांचल यादव (15), शहर के कजियाना मोहल्ला निवासी काजल (23), कुसमरा निवासी शालिनी (8), झलोखर निवासी अनय (2), कानपुर नगर के शीहूपुर निवासी आनंदकली (50), नदेहरा निवासी उर्मिला (35) डेंगू से संक्रमित मिले हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी आर के यादव ने बताया कि डेंगू ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। बताया कि गुरुवार को पचखुरा खुर्द गांव में दो घरों में लार्वा पाया गया। वहीं सुमेरपुर के गुरगुज मोहाल में पांच घरों में लार्वा मिला है। जिसे नष्ट कराया गया है। साथ ही लोगों को साफ सफाई रखने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि दिवाली में साफ-सफाई होने के बाद इसमें रोक लगने की उम्मीद है।