फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: दिवाली को लेकर दिल्ली रूट पर बसों के बढ़ाए गए फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। दीपावली को देखते हुए परिवहन निगम ने सभी बसों के फेरों को बढ़ाने का निर्णय लिया है। बीएस-6 बसों तो दिल्ली रूट पर दौड़ाया जाएगा। वहीं दीपदान के लिए चित्रकूट जाने वाले यात्रियों के लिए बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। छोटे रूटों से लगाकर लंबे रूटों तक हर रूट की बसों की समय सीमा को भी कम किया जा रहा है। जैसे ही बसों में यात्री सवार हो जाएंगे, उन्हें रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


दिवाली और भाईदूज के मद्देनजर विभाग ने अपनी तैयारी कर ली है। त्योहार के चलते दिल्ली जैसे स्थानों से भारी संख्या में लोग जिले में आएंगे। भाईदूज को बहनें अपने भाइयों के घरों को जाएंगी। ऐसे में मुसाफिरों को परेशानी से बचाने के लिए परिवहन निगम ने कमर कस ली है। विभाग ने सभी बसों के फेरों को बढ़ा दिया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरके जैन ने बताया कि पर्व को लेकर दिल्ली रूट पर बसों को बढ़ाया गया है। जिसमें जिसमें कानपुर से होकर आठ गाड़ियां व छह गाड़ियां कालपी होकर दिल्ली जाएंगी। वहीं चित्रकूट जाने के लिए 12 बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। जिसमें 24 चक्कर लगाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें