फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: यूजीसी नेट में सगी बहनों ने पाई सफलता

Sun, 23 Feb 2025 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मेहनत, लगन और परिश्रम के साथ परीक्षा की तैयारी की जाए तो सफलता आपके कदमों में होती है। मुख्यालय निवासी दो सगी बहनों ने। दोनों ने पहली बार में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

शहर के पतालेश्वर मोहल्ला निवासी छात्रा शिवांगी सिंह चंदेल ने यूजीसी की ओर से आयोजित की जाने वाली नेट-जेआरएफ की परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर 99.86 फीसदी अंक लाकर जिले का नाम रोशन किया है। वहीं उनकी सगी बहन शुभांगी सिंह ने 91.14 फीसदी अंक हासिल कर पीएचडी के लिए क्वालीफाई किया है। शिवांगी और शुभांगी की इस सफलता से उसके घर पर परिवार मे जश्न का माहौल है।
दोनों छात्राओं ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा से हिंदी से मास्टर डिग्री हासिल की है। पिता नरेंद्र बह्म सिंह चंदेल का कहना है कि दोनों बहनों प्रथम प्रयास में ही सफलता हासिल की है। शिवांगी ने विद्यालय स्तर पर टाप किया था। जिसको लेकर उन्हें जिलाधिकारी ने सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें