मौदहा सीएचसी में विधायक का उपचार करती चिकित्सक
- फोटो : अमर उजाला
राठ विधायक मनीषा अनुरागी की कार को हाईवे पर ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में वह घायल हो गईं। उनके साथ कार पर बैठे देवर, गनर व चालक भी घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर भाजपा नेताओं का सीएचसी में जमावड़ा लग गया। गनर की हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल भेजा गया है। विधायक को बाद में कानपुर रेफर कर दिया गया।
राठ विधायक मनीषा अनुरागी गुरुवार को हमीरपुर से वापस राठ जा रही थीं। इस बीच वह उप जिलाधिकारी मोहम्मद रिजवान से मिलने र्गइं। कस्बे से हाईवे पर रश्मि पेट्रोल पंप के पास शाम करीब पांच बजे एक ट्रक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गईं। साथ ही उनके देवर प्रेमचंद्र (19), गनर उमेश शुक्ला (45) निवासी चित्रकूट गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक रावेंद्र (28) पुत्र हर प्रसाद को मामूली चोर्टें आइं।
तीनों को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनर की हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल भेजा गया है। इस घटना की सूचना पर उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अनिल सचान ने बताया कि विधायक के सीने में चोट है। उन्हें कानपुर रेफर किया जाएगा।