- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की प्रांतीय बैठक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
राठ। उरई में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई। हमीरपुर जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल ने ऑनलाइन ट्रेडिंग को रेगुलेटिंग एक्ट में शामिल करने पर जोर दिया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग व ई-कॉमर्स कंपनियों को रेगुलेटिंग एक्ट के अंतर्गत लाने के लिए चरण बद्ध तरीके से आंदोलन करने की आवश्यकता है। नगर निगम, नगर पालिका, जिला पंचायत व नगर पंचायत द्वारा गृहकर, जलकर व दुकानों के किराये में बेतहाशा वृद्धि करने पर रोक लगाने की मांग उठाई। बताया कि हमीरपुर जनपद में वाहनों के फिटनेस सेंटर बंद हो गए हैं। फिटनेस के लिए कानपुर जाना पड़ता है। फिटनेस सेंटर संचालित करने के लिए प्रदेश स्तर पर आंदोलन की आवश्यकता है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि वन नेशन वन मंडी शुल्क को अपनाते हुए मंडी शुल्क 5 प्रतिशत कराने व चुनाव कार्य के लिए मंडी समितियों का अधिग्रहण न करने के की मांग पर आंदोलन की सहमति बनी। मुख्य अतिथि विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह रहे। अध्यक्षता व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष पं. मुकुंद मिश्रा ने की। जनपद से काशी प्रसाद गुप्ता, राजेश अग्रवाल, अश्वनी द्विवेदी, रवि गुप्ता, महेश गुप्ता, श्यामलाल गुप्ता, अनुज शिवहरे, जेके गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, आशीष गुप्ता आदि ने प्रतिभाग किया।