मुस्करा/गहरौली। खड़ेही लोधन गांव के गंगा सागर स्टेडियम में छठवें दिन राठ की टीम ने सरीला को आठ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
आनंद क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट मेमोरियल कप के लिए बुधवार को सरीला बनाम महोबा व सरीला बनाम राठ के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। प्रतियोगिता की शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संतराम राजपूत व विपिन पांडेय ने कराई।
पहले मैच में सरीला टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 114 रन बनाए। जवाब में महोबा की टीम नौ ओवर में 87 रन पर ही सिमट गई। सरीला ने 27 रन से मैच जीत लिया।
सरीला के भल्लू ने 62 व सत्येंद्र यादव ने 22 रन बनाए। दूसरे मैच में सरीला ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 103 रन बनाए। जवाब में राठ ने नौ ओवर में दो विकेट खोकर 104 रन बनाए।
राठ ने आठ विकेट से मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। राठ के अभिषेक ने 49 व राजा ने 28 रन बनाए। इस मौके पर अरविंद राजपूत, शारदा प्रसाद राजपूत, नरेश राजपूत, ब्रजमोहन, शिवराम राजपूत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।