शादी समारोह के दौरान दूर के रिश्ते में चाचा लगने वाले एक अधेड़ ने अपने
सहयोगी की मदद से नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बना डाला। घटना
मुख्यालय के एक गेस्ट हाउस में बीते चार दिन पूर्व घटी। पीड़ित पक्ष ने
कोतवाली में तहरीर दी तो पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ
दुष्कर्म व गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार
कर लिया है। वहीं पीड़िता को जिला महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने
के बाद पीड़ित और आरोपी का डीएनए टेस्ट कराने के लिए सैंपल लेकर जांच को
लखनऊ भेजा है।
कानपुर नगर के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी
महिला ने बीते 2 फरवरी को स्थानीय कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी
14 वर्षीय नाबालिग पुत्री अपने पिता व बहन के साथ मुख्यालय स्थित एक गेस्ट
हाउस में 30 जनवरी को एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी।
रात करीब 9
बजे शादी में जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था तभी रिश्ते में चाचा मनोज
शुक्ला निवासी घाटमपुर व उसका सहयोगी पूरन निवासी भदरस घाटमपुर आए और
नाबालिग पुत्री से बोले कि पापा बुला रहे है। आरोपियों के झांसे में आकर वह
उनके साथ चली गई। मनोज लड़की को गेस्ट हाउस की छत पर ले गया जहां उसने
दुराचार किया। पीड़िता ने बताया कि इस कार्य में पूरन ने मनोज का सहयोग
किया।
पीड़िता की मां ने बताया कि जानकारी के अभाव में वह मुकदमा दर्ज
कराने घाटमपुर चली गई। प्रभारी निरीक्षक पीके यादव ने बताया कि दोनों
आरोपियों के खिलाफ धारा 376, 506 व 6 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया
गया है। बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी दिनेश पाल सिंह ने
बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट
की भी कार्रवाई की गई है।