मुस्करा(हमीरपुर)। कस्बे के मां कालिका माता मंदिर तालाब प्रांगण में चल रहे रॉयल क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरा राउंड शुरू हो गया। सोमवार को खेले गए मुकाबले में रामबाग राठ की टीम ने पुलिस इलेवन महोबा को तीन ओवर शेष रहते पांच विकेट से हरा दिया।
रॉयल ग्रुप के सदस्य अश्वनी पांडे ने बताया कि रामबाग राठ टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी पुलिस इलेवन महोबा की टीम ने 20 ओवरों के मैच में 141 रन बनाए। बल्लेबाज अखिलेंद्र यादव ने 21 गेंदों में 30 रन बनाए। विशांत ने 26 गेंद खेलकर 28 रन का योगदान दिया। राजकुमार विश्वकर्मा ने 8 गेंद पर 13 रन और प्रियांशु कुमार ने 10 गेंद में 12 रन बनाए। समीर ने 16 गेंद खेलकर 17 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामबाग राठ की टीम के बल्लेबाजों ने बेहतर खेल दिखाया। पहले ओवर से ही सधी हुई बल्लेबाजी की। बीच बीच में झटके लगे लेकिन 17 ओवर में पांच विकेट खोकर 142 रन बनाकर टीम ने जीत हासिल कर ली। बल्लेबाज मोहम्मद सैफ ने शानदार पारी खेलते हुए 18 गेंदों में 31 रन बनाए। अरशल ने 19 गेंदो में दो चौके लगाकर 23 रन का योगदान दिया। अभय सोनी ने 25 गेंदों में एक चौका लगाया और 21रन बनाए। नॉट आउट बल्लेबाज प्रशांत ने 13 गेंदों में दो छक्के लगाकर 23 रन और मनीष ने 10 गेंदों पर दो चौका की मदद से 22 रन बनाए।