फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बारिश ने रोकी इंगोहटा-अरतरा मार्ग की रफ्तार

Mon, 06 Apr 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। इंगोहटा से अरतरा को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों राहगीरों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। रेलवे गेट संख्या 25 पर निर्माणाधीन अंडरब्रिज के चलते पक्का मार्ग बंद है, जबकि प्रशासन द्वारा बनाया गया वैकल्पिक कच्चा रास्ता पहली ही बारिश में बेकार साबित हो गया।
विज्ञापन


शनिवार रात और रविवार शाम हुई बारिश से यह कच्चा मार्ग पूरी तरह कीचड़ और दलदल में बदल गया। रबी फसल कटाई के समय क्षेत्र में पहुंचे हार्वेस्टर, थ्रेसर और ट्रैक्टर घंटों तक कीचड़ में फंसे रहे। वहीं दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें