शहर की यमुना नदी का बढ़ता जलस्तर। संवाद
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। मानसूनी बारिश से यमुना व बेतवा नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। बेतवा नदी में माताटीला बांध से डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं धौलपुर में भारी बारिश होेने से चंबल उफान पर हैं। इस नदी का पानी यमुना में गिरने से लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। शहर में इन नदियों के 100 मीटर तक पहुंचने की संभावना है।
शहर में यमुना का जलस्तर 97 मीटर व बेतवा नदी का जलस्तर 96.22 मीटर पर है। शहर में संगम होने से एक नदी में जलस्तर बढ़ने से दूसरी नदी का भी जलस्तर बढ़ जाता है। बाढ़ से नदियों के किनारे बसे 157 गांव प्रभावित होते हैं। बस्ती में निचले हिस्सों में बसे घरों में पानी घुस जाता है। यमुना किनारे बसे 20 गांवों की 28292 व बेतवा नदी से 59 गांवों की 102789 आबादी प्रभावित होती है। मौदहा बांध निर्माणखंड के अधिशासी अभियंता करनपाल ने बताया धौलपुर के आसपास भारी बारिश से चंबल नदी उफान पर है।
चंबल का पानी यमुना नदी में गिरने से जलस्तर बढ़ रहा है। यमुना 10 सेमी की रफ्तार से बढ़ रही हैं। मौजूदा जलस्तर 97 मीटर पर पहुंच गया है। कहा अगले दो दिनों तक यमुना नदी का जलस्तर बढ़ते रहने की संभावना है। बताया बेतवा नदी में झांसी जनपद स्थित माताटीला बांध से डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ने जाने की सूचना आई है। अभी यह नदी 96.22 मीटर पर बह रही है। बतायाअगले दो दिनों में दोनों नदियों का जलस्तर दो से ढाई मीटर तक बढ़ने की संभावना है।