फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: रेलवे ने चार वर्षों के लिए दी मुंबई के लिए साप्ताहिक ट्रेन, लोगों में खुशी

Sat, 24 Jan 2026 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। रेलवे ने बुंदेलखंड के यात्रियों को अगले चार वर्ष तक एक साप्ताहिक ट्रेन की सौगात मुंबई आने-जाने के लिए प्रदान की है। इसका संचालन पांच मार्च से शुरू होगा। यह ट्रेन 30 दिसंबर 2030 तक सप्ताह में दो दिन गुरुवार एवं शुक्रवार को आवागमन करेगी। इसका ठहराव कस्बे के रेलवे स्टेशन में सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन

रेलवे की वेबसाइट के अनुसार रेल मंत्रालय ने सूबेदारगंज से लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक सप्ताह के दो दिन गुरुवार तक आगामी पांच मार्च से 30 दिसंबर 2030 तक चलेगी। यह सूबेदारगंज से पांच मार्च को दोपहर 12.10 बजे चलकर 6 मार्च को रात 8.50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी।
इस साप्ताहिक ट्रेन का ठहराव फतेहपुर, गोविंदपुरी, भरुआ सुमेरपुर, रागौल, बांदा, चित्रकूट धाम कर्वी, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण, ठाणे में किया गया है।
विज्ञापन

मुंबई जाने के लिए यह सीधी यात्री ट्रेन है। इसकी घोषणा पर व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू ने हर्ष जताते हुए कहा कि इस ट्रेन के संचालन से कस्बे के व्यापार में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें