फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कंसाई से हमीरपुर आ रही बस उबक में खराब, यात्री फिर परेशान

Sat, 24 Jan 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस उबक में खराब हो गई। बस खराब होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 15 से 20 मिनट के बाद यात्री अन्य बस में गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन

हमीरपुर डिपो की बस कंसाई से हमीरपुर आ रही थी कि करीब चार बजे उबक में खराब हो गई। चालक-परिचालकों के अनुसार बस में तकनीकी दिक्कत आ गई थी। उन्होंने बस को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। उसके बाद मैकेनिक को बुलाया गया।

वहीं, यात्रियों ने निगम प्रबंधन के प्रति नाराजगी व्यक्त की। यात्रियों ने बताया कि हमीरपुर डिपो की बसें अक्सर खराब हो जाती हैं। इस कारण उन्हें समस्याओं से जूझना पड़ता है। उन्होंने एचआरटीसी प्रबंधन से मांग की है कि बसों का नियमित रूप से रख-रखाब किया जाए। बेहतर तरीके से मरम्मत के बाद ही बस को रूट पर भेजा जाए।
विज्ञापन

वहीं, हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि उबक में बस खराब हो गई थी। बस को ठीक करने के लिए मैकेनिक को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि बसों को अच्छी तरह से मरम्मत करने के बाद ही रूट पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें