फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: खाद बीज की दुकानों पर छापामारी, एक का लाइसेंस निरस्त

Sat, 15 Nov 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। खाद बीज की दुकानों पर छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान जांच टीम ने बीज के नमूने लिए। कुरारा में अनियमितता पाए जाने पर खाद की एक दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की गई तो वहीं एक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरीशंकर ने तहसील हमीरपुर में नायब तहसीलदार के साथ नौ बीज की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। बीज के 10 नमूनें लिए। विकासखंड कुरारा में खाद की दुकानों का निरीक्षण किया। न्यू लक्ष्मी खाद भंडार कुरारा के यहां पीओएस मशीन से गोदाम में उपलब्ध खाद का मिलान न होने पर तथा निर्धारित दरों से अधिक दरों पर खाद की बिक्री किए जाने पर खाद का लाइसेंस निलंबित कर दिया। कुरारा में जय बालाजी खाद भंडार बंद मिलने पर कारण बताओ नोटिस दिया। न्यू सान्या ट्रेडर्स कुरारा के यहां कृषक शिवम विश्वकर्मा, राजेश कुमार को खाद दिलाई गई। उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी डिम्पल केन ने राठ में बीज की 15 दुकानों का औचक निरीक्षण किया। यहां पर बीज के चार नमूने लिए। राजपूत कृषि बीज भंडार राठ बंद मिलने पर व एग्री जंक्शन वन स्टाप शॉप इटायल राठ को अभिलेखों का रख रखाव सही ढंग से न पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया। वहीं मौदहा में टीम ने पांच बीज दुकानों का निरीक्षण किया। सरीला में चार का निरीक्षण किया गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें