फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: वृद्ध की मौत पर सब-रजिस्ट्रार की भूमिका पर सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सड़क हादसे में वृद्ध की मौत के मामले ने नया मोड़ आया है। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने सरीला तहसील के सब-रजिस्ट्रार सुशील कुमार गुप्ता की कथित भूमिका पर सवाल उठाए हैं। संगठन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

परिषद ने आरोप लगाया है कि अधिकारी ने अपने पद और प्रभाव का इस्तेमाल कर पुलिस कार्रवाई को प्रभावित किया है। उन्होंने एडीएम स्तर के अधिकारी से मामले की जांच कराने की मांग की है। आरोप सिद्ध होने पर कानूनी और विभागीय कार्रवाई की भी मांग की गई है। परिषद के जिलाध्यक्ष कपिल देव यादव ने ज्ञापन में बताया कि सब-रजिस्ट्रार पर लगे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और उनका पक्ष सामने नहीं आया है।
बीते पांच अक्तूबर को सरीला क्षेत्र के रिरुआ बुजुर्ग निवासी रामबाबू गुप्ता राठ से गांव लौट रहे थे। आरोप है कि एक चार पहिया वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी जिससे वह पलट गया। हादसे में घायल रामबाबू गुप्ता की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिषद ने जालौन थाने में दर्ज प्राथमिकी में धारा 281 और 106(1) लगाए जाने पर सवाल उठाए हैं। परिषद ने चेतावनी दी है कि उचित कार्रवाई न होने पर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें