फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: दांतों से संबंधित प्रश्नों ने छात्राओं को उलझाया

Tue, 26 May 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर(हमीरपुर)। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर की परीक्षाओं में सोमवार को दूसरी पाली में बीए द्वितीय सेमेस्टर गृहविज्ञान की परीक्षा हुई जिसमें 3 छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। पेपर में आए बायलॉजी के प्रश्नों ने छात्राओं को खूब उलझाया। हीरानंद महाविद्यालय की छात्राएं अंशिका और स्नेहा ने बताया कि पेपर तो ठीक था लेकिन ह्यूमन डाइट, फूड न्यूट्रिशन और दांतों से संबंधित प्रश्नों ने कुछ उलझाया। वहीं अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय के प्राचार्य शिवमंगल तिवारी ने बताया कि सारे प्रश्न बहुविकल्पीय होने से भी छात्राओं को परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन


कस्बा बिवांर के हीरानंद महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अभिनंदन सिंह ने बताया कि सोमवार को दूसरी पाली में बीए द्वितीय सेमेस्टर गृहविज्ञान की परीक्षा 82 छात्राओं को देनी थी जिसमें एक अनुपस्थित रही। वहीं अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय लोदीपुर निवादा के प्राचार्य डॉ. शिवमंगल तिवारी ने बताया कि उनके महाविद्यालय में गृहविज्ञान परीक्षा के लिए 59 छात्राएं पंजीकृत थीं, जिसमें एक छात्रा अनुपस्थित रही। हरपाल सिंह कन्या मेमोरियल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र बहादुर ने बताया कि दूसरी पाली में आयोजित हुई बीए की परीक्षा के लिए 42 छात्राओं का पंजीकरण था। इसमें एक छात्रा ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं बाबूराम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि परीक्षा में 42 छात्राएं परीक्षा में शामिल रहीं।स्वर्गीय पूरन राम प्रकाश दीक्षित महाविद्यालय गहरौली के प्राचार्य डॉ. लोकेंद्र पांडेय ने बताया कि सोमवार को आयोजित हुई परीक्षा में 28 छात्राओं ने परीक्षा दी और सरस्वती विद्यापीठ महिला महाविद्यालय रागौल की प्राचार्या डॉ. ममता पांडेय ने बताया कि दूसरी पाली में 56 छात्राओं ने परीक्षा दी। वहीं अमर सिंह राजपूत मेमोरियल महाविद्यालय कैमोखर बीरा के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार परिहार बताया कि परीक्षा के लिए पंजीकृत सभी 106 छात्राएं उपस्थित रहीं।
परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने महाविद्यालयों को पत्र जारी कर निर्देश दिए कि विश्वविद्यालय की ओर से 28 मई को होने वाली परीक्षाएं पूर्व निर्धारित स्कीम के अनुसार कराई जाएंगी।बताया कि पहले बकरीद की छुट्टी 27 को होनी थी जिस वजह से 28 को परीक्षा निश्चित की गई थी। अब बकरीद 28 को मनाई जानी है लेकिन परीक्षा अवकाश नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें