फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: 2.97 लाख हेक्टेयर में दलहन तिलहन और गेहूं पर संकट

Sat, 21 Mar 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में रबी सीजन में किसानों ने 2.97 लाख हेक्टेयर से अधिक फसलें बोई हैं। शुक्रवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई बूंदाबांदी से किसानों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक चार एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन

खेतों में कटी पड़ीं दलहनी व तिलहनी फसलों सहित गेहूं की फसलें भींग गईं हैं। ऐसे में मड़ाई के लिए खेतों में पड़ी फसल के खराब होने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन से चार दिन मौसम खराब रहने की संभावना है।
कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले भर में 100.59 फीसदी रबी फसलें बोई हैं। इनका कुल रकबा दो लाख 97 हजार 849 हेक्टेयर है। इनमें 1,58,311 हेक्टेयर में किसानों ने गेहूं, जौ व मक्का, वहीं 1,10,416 हेक्टेयर में दलहनी और 29,122 हेक्टेयर में राई, सरसों की फसलें किसानों ने बो रखी हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरिशंकर ने बताया कि राज्य कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार, 20 से 26 मार्च तक प्रदेश के अधिकांश भाग में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। बुंदेलखंड एवं विंध्य क्षेत्र के अधिकांश भाग में तापमान 34 से 36 डिग्री रहने की संभावना है। साथ ही मेघ गर्जना के साथ 30-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तरी-पूर्वी हवाएं व कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें