फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: रविवार को बूथों पर होगा अनंतिम मतदाता सूची का वाचन

Sat, 17 Jan 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण का कार्य तेजी से चल रहा है। रविवार 18 जनवरी को जिले की हमीरपुर व राठ विधानसभा क्षेत्रों के बूथों पर मतदाता सूची का सार्वजनिक वाचन किया जाएगा। इस दौरान मतदाता त्रुटियां सुधारने के साथ ही नए नाम भी जुड़वा सकेंगे।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी घनश्याम मीना ने बताया कि एक जनवरी 2026 के आधार पर तैयार मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन 6 जनवरी को किया जा चुका है। रविवार 18 जनवरी को सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक सभी मतदेय स्थलों पर संबंधित बीएलओ मौजूद रहेंगे। बीएलओ वहां उपस्थित लोगों के सामने मतदाता सूची पढ़कर सुनाएंगे। सूची वाचन के दौरान अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृतक और डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भी उपलब्ध रहेगी। मतदाताओं के विवरण में कोई गलती है, तो वह मौके पर ही बीएलओ से फार्म-8 लेकर जरूरी दस्तावेजों के साथ जमा कर सकता है। वहीं, 18-19 वर्ष के युवा और ऐसे नागरिक जिनका नाम अब तक सूची में नहीं है, वे फार्म-6 भरकर मतदाता बन सकते हैं।

ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन
बूथ पर जाने के अलावा लोग घर बैठे ईसीआई नेट (ECI NET), वोटर हेल्पलाइन ऐप या निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसी भी जानकारी या शिकायत के लिए प्रशासन ने टोल फ्री नंबर 05282-1950 भी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें