फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर का स्थान बदलने की मांग कर हंगामा

Sat, 24 Oct 2015 11:50 PM IST
अमर उजालाब्यूरो हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के रमेड़ी तरौस मोहल्ले में एक ही स्थान पर रखे दो ट्र्र्र्रांसफार्मराें में आग लगने की घटना से गुस्साए लोगों ने विद्युत विभाग को नए ट्रांसफार्मर रखने के बाद आपूर्ति नहीं बहाल करने दी।
विज्ञापन


उन्होंने आएदिन आग लगने की घटना पर रोष जताया और ट्रांसफार्मर का स्थान बदलने की मांग कर हंगामा किया। कोतवाली पुलिस भी मोहल्ले के लोगों को समझाने में नाकाम रही। मोहल्ले की आपूर्ति मोबाइल ट्र्रांसफार्मर से शुरू कराई गई है।

शुक्रवार को रमेड़ी तरौस तिराहे में एक ही स्थान पर रखे 250 और 400 केवीए के दोनों ट्रांसफार्मर पेड़ की डाल टूटकर गिरने से जल गए थे। दमकल की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। वहीं पावर कारपोरेशन की टीम ने देर रात मोबाइल ट्रांसफार्मर की मदद से आपूर्ति बहाल कर दी।
विज्ञापन


शनिवार को दूसरे ट्रांसफार्मर रख दिए। जैसे ही लाइन जोड़ने की तैयारी हुई तभी मोहल्ले वासियों ने इसका विरोध कर दिया। उन्होंने आए दिन ट्रांसफार्मरों में आग की चिंगारी उठने की बात कहकर स्थान बदलने की मांग की। वहीं विभाग के अवर अभियंता निरंजन चौधरी ने बताया कि इसकी सूचना कोतवाली में दे दी गई है।

इस पर कोेतवाली का दारोगा सिपाहियों को लेकर पहुंचा, लेकिन महिलाएं ट्रांसफार्मरों के आगे बैठकर विरोध करने लगीं। तमाम मान मनौव्वल के बीच ट्रांसफार्मरों पर चबूतरा बनाने की बात कही गई लेकिन वह लोग नहीं माने। अवर अभियंता ने कहा कि ताजिया कार्यक्रम खत्म होने के बाद पुलिस की मदद से ट्रांसफार्मरों की लाइन जुड़वाई जाएगी। लोगों को समझा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें