राठ आ रही महोबा डिपो की रोडवेज बस गल्ला मंडी से कुछ
दूर एक पेट्रोल पंप के पास एक बच्चे को बचाने में सड़क किनारे खाई में घुस
गई। बस में सवार 65 सवारियों में छह घायल हो गईं और अन्य मामूली रूप से
चुटहिल र्हुईं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल
भेजा।
रविवार सुबह करीब नौ बजे महोबा डिपो की बस राठ आ रही थी। बस में
करीब 65 सवारियां थीं।
बस कस्बे के गल्ला मंडी स्थित एक पेट्रोल पंप के पास
पहुंची तभी सड़क पार कर रहे एक बच्चे को बचाने में बस अनियंत्रित होकर
सड़क किनारे गहरी खाई में घुस गई। जिससे सवारियों में हड़कंप मच गया।
आसपास
के लोगों ने चीख पुकार सुनी तो सवारियों को बचाने के लिए दौड़े। बस चालक
हनीफ खां और परिचालक रमेश कुमार घटनास्थल से फरार हो गए।
घटनास्थल पर मौजूद
सवारियों ने बताया कि सड़क पर अचानक एक बच्चा आ गया था, जिसे बचाने के
चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई।
बस में सवार झांसी जनपद के कवनैव गांव
निवासी सरोज यादव पत्नी प्रताप सिंह, महजौली निवासी मुल्ली पत्नी हरप्रसाद,
श्रद्धा पुत्री अनिल निवासी उसरगांव कालपी, पूरन सिंह, देवी समेत करीब छह
सवारियां घायल हो गईं।
जबकि अन्य सवारियां मामूली रूप से चुटहिल हुईं जो
अपने गंतव्य को चली गईं। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने एंबुलेंस से
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।