फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण में प्रियांशी ने मारी बाजी

Wed, 17 Dec 2014 11:02 PM IST
ब्यूराो/ अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 हमीरपुर। राजकीय इंटर कालेज में बुधवार को जिला भूमि उपयोग समिति ने विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया। इसमें भाषण प्रतियोगिता में प्रियांशी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 20 विद्यालयों के  छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें भाषण प्रतियोगिता में सरदार पटेल कालेज की
प्रियांशी ने प्रथम और स्नेहा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
 
गीत प्रतियोगिता में वंदना सोनी ने पहला और अंकिता जीआईसी कुरारा ने दूसरा स्थान पाया। निबंध में आकांक्षा वर्मा व अमृता कसौंधन प्रथम व द्वितीय रहीं।

पोस्टर प्रतियोगिता में जीजीआईसी की यासीन फलक अव्वल रहीं। डीआईओएस ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर गोष्ठी भी हुई। इसमें मुख्य विकास अधिकारी एके उपाध्याय ने पर्यावरण पर विचार व्यक्त किए।

डीआईओएस डा. चंद्रशेखर मालवीय ने प्रकृति को संस्कारों की जननी बताया। अर्थ एवं संख्या अधिकारी रामप्रकाश ने भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के बारे में बताया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में डीपीआरओ इंद्रपाल सोनकर, अपर सांख्यकी अधिकारी हौसला प्रसाद शुक्ला, दुग्ध अधिकारी संतोष कुमार पाठक, प्रदीप कुमार द्विवेदी, प्रधानाचार्य योगेश ज्ञानी, लखनलाल जोशी सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें