फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: स्टीयरिंग फेल होने से मजदूरों को लेकर जा रही प्राइवेट बस पलटी, 13 घायल

Sat, 16 Nov 2024 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के बहपुर गांव से मजदूरों को ईंट भट्ठा ले जा रही प्राइवेट बस की स्टीयरिंग फेल हो गई। हादसे में बेकाबू बस सड़क किनारे पलट गई। इसमें सवार 13 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बच्चों सहित बस में 45 लोग सवार थे। क्षेत्र के बहपुर गांव निवासी हरी सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात को ईंट भट्ठे पर मजदूरी के लिए मथुरा के कोसीकलां बस से जा रहे थे। तभी तड़के करीब 3.30 बजे चिकासी के पास बस सड़क किनारे पलट गई। बस में सवार मजदूरों में चीख पुकार मच गई।
सूचना पर 108 एंबुलेंस के प्रभारी कपिल वाष्णेय तीन गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस कर्मियों ने पुलिस की मदद से मजदूरों को बाहर निकाला।
घायल उमरिया गांव के कालका प्रसाद (55), अर्जुन सिंह (32), पत्नी पूजा (30), बहपुर के शेखर (29), किशनलाल (45), गोमती (26), गोविंददास (30), निशा (28), विक्की (29), ज्ञानवती (60), नेहा (8), मोहनी (7), स्नेहा (5) को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हरी सिंह ने आरोप लगाया कि बस चालक पनवाड़ी निवासी लालजीवन नशे में गाड़ी लहराकर चला रहा था। वहीं बस में सवार बकरीदन व रशीदा ने बताया कि वह आगे ही चालक के पास बैठी थीं। तभी बस चालक चिल्लाने लगा कि बस की स्टीयरिंग फेल हो गई है। सभी लोग सावधान हो जाओ।
उन्होंने बताया कि बस की स्पीड ज्यादा नहीं थी, बस पहले बबूल के दो पेड़ों से टकराई और इसके बाद पलट गई। सीओ सरीला घनश्याम सिंह ने सीएचसी पहुंच कर घायलों को हालचाल लिया। चिकासी थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि ड्राइवर के अनुसार स्टीयरिंग फेल होने से बस बेकाबू होकर पलट गई है। इसकी जांच की जा रही है।

कागजों में फिट है बस
एआरटीओ अमिताभ राय ने बताया कि बस मुजफ्फरनगर की है। गाड़ी जमुना विहार खतौली मुजफ्फरनगर निवासी अंजली गुप्ता की गाड़ी राठ निवासी जितेंद्र ने एनओसी लेकर अपने नाम करा ली थी। इसकी फिटनेस भी हमीरपुर में हुई थी।
पीटीओ चंदन पांडेय ने मौके पर जांच की है। बस की फिटनेस, परमिट, प्रदूषण सर्टिफिकेट ठीक पाए गए हैं। बताया कि जब बस पलटी है कि तो स्पीड ज्यादा नहीं थी। बस भी ज्यादा क्षतिग्रस्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें