फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: 55 दिन तक अलग-अलग शहरों में छिपते रहे प्रीतम सिंह

Sun, 14 Dec 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। 55 दिन तक लापता रहे पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह किसान के मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। घटनाक्रम में उनके कुछ परिजन और करीबी परिचितों की भूमिका भी संदेह के दायरे में है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक प्रीतम सिंह 26 अक्तूबर तक रात के समय जिले में ही मौजूद रहे। इसी अवधि में भाजपा के नगर अध्यक्ष और एक पूर्व जिला उपाध्यक्ष की मौजूदगी में उनके बेटे के समर्थन में गवाही दी गई थी। पुलिस को इस दौरान कई ऐसे लोगों के बयान मिले हैं, जिसमें प्रीतम सिंह के मौजूद होने की बात कही है।
27 अक्तूबर की रात वह प्रयागराज के राजापुर इलाके में अपने एक रिश्तेदार के यहां रुके। वहां एक दिसंबर तक रहे। इसी दिन वे फतेहपुर पहुंचे, यहां एक परिचित के यहां तीन दिसंबर तक ठहरे। 3 से 6 दिसंबर के बीच वे लखनऊ में अलग-अलग स्थानों पर रहे। 11 दिसंबर को प्रीतम सिंह के मौर्या नगर थाना दुबग्गा लखनऊ में छिपे होने की जानकारी पुलिस को मिली और पकड़ लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें